विविध

भाई-बहन की शानदार सफलता: युवराज और खुशबू साहू ने रचा इतिहास

कवर्धा, जिला कबीरधाम
जिला कबीरधाम के कवर्धा शहर स्थित रानी दुर्गावती चौक में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
कक्षा पांचवीं के छात्र युवराज साहू ने 200 में से 198 अंक प्राप्त कर 99% के साथ टॉप सूची में स्थान बनाया। वहीं कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबू साहू ने 600 में से 584 अंक हासिल कर 97.33% के साथ प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खास बात यह है कि दोनों विद्यार्थी सगे भाई-बहन हैं। इनके पिता डॉ. नारायण साहू (निदेशक, V.P.S.) और माता श्रीमती लक्ष्मी साहू आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 05, कवर्धा के निवासी हैं। दोनों बच्चों ने प्रारंभिक कक्षाओं से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले, प्रदेश और समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है। स्कूल के जनभागीदारी अध्यक्ष राजा पियूष टाटिया, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मित्रगणों ने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
👉 दोनों भाई-बहन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button