विविध

कुआंमालगी में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, शिक्षक समेत 6 जुआरी गिरफ्तार; नगदी, मोबाइल और 4 बाइक जब्त

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुआंमालगी में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर शिक्षक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी दमापुर, थाना कुंडा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुआंमालगी में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर छह आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 6 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन तथा 4 मोटरसाइकिल जब्त की।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास संचालित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button