विविध
3 धान खरीदी केंद्रों में ₹81.19 लाख का घोटाला, एक ही प्रबंधक समेत 6 पर एफआईआर

कवर्धा। सहसपुर लोहारा क्षेत्र के तीन धान खरीदी केंद्रों में ₹81.19 लाख के धान घोटाले का खुलासा हुआ है। संयुक्त जांच में 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब मिले। जांच में सामने आया कि सैकड़ों तौल पत्रकों में किसानों के हस्ताक्षर तो हैं, लेकिन खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी और तौलकों के हस्ताक्षर जानबूझकर नहीं किए गए।
जांच के आधार पर समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने धान खरीदी नीति और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





