विविध

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का सेवा अभियान, मरीजों और बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां

कवर्धा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण द्वारा सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद कांग्रेसजनों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों को शाल एवं फल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना उनकी विचारधारा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के संकल्पों की सफलता की कामना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल, महामंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, सतीश गहरवार, आकाश केसरवानी, जितेंद्र मानिकपुरी, मेहुल सत्यवंशी, प्रशांत परिहार, शहर कांग्रेस महामंत्री श्रीमती पुष्पलता जोशी, गणेश नाथ योगी, रामायण सिंह, योगेंद्र सेन, राजा झरिया, मिलन तिवारी, रोशनी खान, जाहिद कुरैशी, संतोष भक्कू यादव, जलेश यादव, अफरोज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button