विविध

दादी की हत्या करने वाला नाती गिरफ्तार, पिपरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कबीरधाम (छत्तीसगढ़), 01 मई 2026 — जिले के थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में हुई एक सनसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। यह कार्रवाई धर्मेंद्र सिंह छबई के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई है। साथ ही आरोपी ने अपने भाई पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर के अंदर मृतका के शव के साथ मौजूद था और दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया, जिसे पुलिस ने सूझबूझ से काबू कर हथियार जब्त करते हुए हिरासत में ले लिया।
एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका बुधन बाई (75 वर्ष) के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया जब्त कर आरोपी जीतेन्द्र पात्रे (32 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई गैदलाल को भी टंगिया लेकर दौड़ाया था। जान बचाने के प्रयास में गैदलाल मकान की छत से कूद गया, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं।
पूरी कार्रवाई पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन और आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस अभियान में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button