विविध

अल नीनो का असर शुरू, जून में अब तक 26% कम बारिश; आगे और कमी की आशंका

कवर्धा । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रशांत महासागर में अल नीनो परिस्थितियों के विकसित होने की पुष्टि की है। अनुमान है कि मानसून के दौरान अल नीनो और मजबूत हो सकता है, जिससे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका बढ़ गई है।
जून महीने में अब तक देशभर में औसतन 25.8% कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार और झारखंड के शेष क्षेत्रों में भी मानसून पहुंच सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में अच्छी बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के मजबूत मौसमी सिस्टम बनने जरूरी हैं, जो फिलहाल सक्रिय नहीं हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शनिवार के लिए तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button