कबीरधामकवर्धा

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, 15 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए

कवर्धा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार देर शाम कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष दो चरणों में परीक्षा आयोजित होने के कारण परिणाम निर्धारित समय पर जारी किया गया, जिससे असंतुष्ट विद्यार्थियों को पुनः अवसर मिल सके।
इसी क्रम में कवर्धा स्थित श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए शानदार सफलता अर्जित की। कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टॉपर्स में कल्प जैन ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं मेघा सिन्हा 97% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा पिहू चन्द्रवंशी (95.6%), पूर्वी चन्द्रवंशी (94.4%), कनक मिश्रा (94.2%), आयुष मिश्रा (93.6%), पुरूषोत्तम वर्मा (93.2%), नीलम आनंद (93.2%), जान्हवी चन्द्रवंशी (93%), भूपेन्द्र वर्मा (92.2%), आदित्य नारायण (91.8%), यशराज खरे (91.6%), आर्या त्रिपाठी (91.2%), नवीन राजपूत (90.6%) एवं यश साहू (90.4%) प्रमुख रहे।
इस शानदार सफलता पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. आदित्य चन्द्रवंशी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास किया जाता है, जिसका परिणाम इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों की सतत मेहनत का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button