कबीरधामकवर्धा

जानकीवन धाम में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक भावना बोहरा ने की पूजा-अर्चना

कुंआ-बिपतरा स्थित जानकीवन धाम में आयोजित भव्य शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि जानकीवन धाम जैसे स्थल न केवल आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रतीक भी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आने वाले समय में यह स्थल प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
वहीं विधायक भावना बोहरा ने इस आयोजन को सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन युवाओं को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button