कबीरधामकवर्धा

सुनील गुप्ता ने किया कसौंधन समाज का नाम रोशन*

*
कवर्धा-पुष्पगंधा प्रकाशन के प्रकाशक युवा साहित्यकार को *हावर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन* के द्वारा वर्ष 2000 से 2007 में 13 अखिल भारतीय काव्य संग्रह का संपादन प्रकाशन तथा देश के विभिन्न राज्यों के 16 अखिल भारतीय काव्य संग्रह के संपादक/सह संपादक के रूप में (27 वर्ष की उम्र )कार्य करने के लिए *लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया गया है*
ज्ञात हो कि 2 माह तक चले परीक्षण एवं सम्पूर्ण निर्धारित प्रक्रिया के पश्चात *डॉ . सुनील गुप्ता “तन्हा”* का नाम रिकॉर्ड होल्डर के रूप में दर्ज करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। डॉ गुप्ता ने अवार्ड प्राप्त होने के पश्चात हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उनके द्वारा 22 राज्यों के हजारों साहित्यकारों को अखिल भारतीय काव्य संग्रह में प्रकाशित करते हुए मंच प्रदान किया। डॉ गुप्ता ने कहा कि *व्यक्ति का कार्य ही उसका सबसे बड़ा सम्मान होता है* इसलिए मैंने केवल अपने कार्य पर ध्यान देते हुए समर्पित भाव से साहित्य एवं समाज की सेवा किया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर देशभर के साहित्यकारों ने फेसबुक पर तथा स्थानीय इष्ट मित्रों में वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरि विश्वकर्मा गणेश सोनी प्रतीक लायंस क्लब के नीरज, मंजीत,बीपी गुप्ता,मनोज गुप्ता इंजीनियर एसएस जैन, बालाजी गुप्ता, प्रमोद नाहटा, सुरेश भाटिया, अखिल जैन, श्रवण गुप्ता,आदर्श जन कल्याण संस्थान के संयोजक अंकुर गुप्ता,आकाश ,श्रीमती सुलेखा गुप्ता, दुर्गेश भारद्वाज, संतोष गुप्ता शिक्षक अशोक गुप्ता के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ कसौंधन समाज प्रांतीय अध्यक्ष *श्री देवेंद्र गुप्ता* ने समाज के साहित्य गौरव *डॉ. सुनील* को बधाई प्रेषित किया है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button