
कवर्धा- छ ग अनुसूचित जन जाति शासकीय सेवक विकास संघ एवम् छ ग सर्व आदिवासी जिला कबीरधाम के प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे के नेतृत्व में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव जी से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किए। संगठन पदाधिकारियों ने माननीय महोदय को संगठन के कार्यों से अवगत कराया। वही माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने संगठन के पदाधाकारियों से चर्चा करते हुए जनजाति समूह को हर संभव सहयोग करने आश्वस्त किया ।
उक्त अवसर पर डॉ संतोष धुर्वे (प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज),प्रो लवन सिंह कंवर (प्रांतीय संयुक्त सचिव),आसकरण सिंह धुर्वे (जिला अध्यक्ष) , प्रो शिवराम सिंह श्याम (जिला कोषाध्यक्ष),तिरु मानकुवर धूमकेती (जिला अध्यक्ष गोंड समाज) , पुरन धुर्वे (जिला कोषाध्यक्ष गोंड समाज) ,अनिता शैयाम (जिला सयुक्त सचिव ),शिवकुमार धुर्वे,मालिक मरकाम (जिला उद्घोषक) ,कैलाश मंडावी (जिला मीडिया प्रभारी), जिला कार्यकारिणी सदस्य -देवकुमारी ठाकुर ,जागेश्वर धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष बोडला पूर्व _सुरेंद्र मरकाम ,भारती सिदार,ललिता मरावी आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे
