छत्तीसगढ़रायपुर

भूपेश बघेल ने 2023 में किया जीत का दावा

बोले- कर्नाटक में BJP का जो हाल हुआ वैसा यहां होगा,केंद्रीय नेता आकर देखेंगे हमारा काम

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इशारों-इशारों में कांग्रेस की जीत का दावा कर दिए। उन्होंने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को कर्नाटक में चुनाव लड़ते देखा है हमने, बस यही हश्र छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है। दरअसल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पहुंच रहे हैं। चुनावों में भाजपा की ओर से फोकस भी केंद्र की ओर है।

कोंडागांव पहुंचकर भूपेश बघेल ने 213 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ फूल से तौला। इसी कार्यक्रम से CM ने डॉक्टर तुमचो दुआर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कोंडागांव रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सिर्फ ऐक्सपैरिमैंट चल रहा है। मुझे तो लगता है कि चुनाव से पहले प्रभारी न बदल दिए जाएं। क्योंकि दुग्गाबती (डी पुरंदेश्वरी पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी) जी बदल गईं, जामवाल आए मगर उन्हें किनारे रखा। नितिन नबीन भी हासिये पर हैं। इसी तरह की स्थिति सीनियर लीडर ओम माथुर की है। क्योंकि माथुर भाजपा के सभी नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पा रहे हैं। अकेले बिना स्थानीय नेताओं के बस्तर घूम रहे हैं।

रमन सिंह को बेदखल किया
रमन सिंह को लेकर भूपेश बघेल ने कहा- वो कमांडो घेरे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। वो कार्यकर्ता से दूर हो गए। पब्लिक से दूर हो गए। लेकिन कमांडो घेरा बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी वर्तमान मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा घेरे में हैं। 15 साल के मुख्यमंत्री को भी पार्टी ने बेदखल कर दिया है। साय को भाजपा ने बदल दिया। कौशिक को बदलकर चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया, भाजपा में ऐक्सपैरिमैंट ही चल रहा है।

भाजपा प्रवेश पर प्रतिक्रिया
भाजपा में लोगों के प्रवेश को लेकर CM ने कहा- ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए कि भाजपा में लोग आ रहे हैं। जैसे अनुज शर्मा हैं वो पहले से ही भाजपा के लिए काम करते रहे हैं। इनका 10 लाख सदस्यता अभियान भी पीछे छूट गया। कोई राजनीतिक दल छोड़कर कोई नहीं गया है ।

मोदी-शाह के दौरे पर बोले
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ में दौरा हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- मैं जब बस्तर गया था तब कहा जा रहा था प्रधानमंत्री आने वाले हैं। यहां आया तो पता चला केंद्रीय गृहमंत्री आ रहे हैं। मीडिया से पता चला है नड्डा भी आ रहे हैं। चुनाव है इसलिए सब आएंगे। 4 महीने बचे है, इसलिए सब आकर प्रदेश सरकार के कामों को देखेंगे। कैसे 4 सालों में हमने छत्तीसगढ़ के लिए काम किया।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button