विविध

पंडरिया में धूमधाम से मना महर्षि कश्यप जन्मोत्सव, विधायक भावना बोहरा ने गुप्ता धर्मशाला की प्रथम मंजिल के लिए की 15 लाख रुपए की घोषणा

चारों जोन के पदाधिकारी और प्रदेश स्तरीय नेतृत्व एक मंच पर जुटे, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का दिखा उत्साह

ब्रजेश गुप्ता / कवर्धा
पंडरिया। कसौधन वैश्य गुप्ता समाज, कवर्धा जोन द्वारा महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का भव्य आयोजन पंडरिया स्थित गुप्ता धर्मशाला में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक एवं सामाजिक गरिमा से परिपूर्ण इस आयोजन में समाज के सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती और समाज के विकास का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण क्षेत्रीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा रही। उन्होंने पंडरिया स्थित गुप्ता धर्मशाला की प्रथम मंजिल के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस घोषणा से समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने इसे सामाजिक गतिविधियों और भावी पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
चारों जोन के पदाधिकारी एक मंच पर जुटे
आयोजन में कवर्धा, पंडरिया, पंडातराई एवं पिपरिया चारों जोन के अध्यक्षों सहित गुप्ता समाज के प्रदेश स्तरीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव मंच पर उपस्थित रहे। महिला संगठन की पदाधिकारियों एवं समाज के सक्रिय सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।
कार्यक्रम में महर्षि कश्यप के जीवन, उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता और संगठन की एकता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत आपसी सहयोग, एकजुटता और सकारात्मक सामाजिक कार्यों में निहित है।
सामाजिक एकता और उपलब्धि के लिए दी बधाई
गुप्ता धर्मशाला की प्रथम मंजिल के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा को समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कवर्धा क्षेत्र के समस्त सामाजिक सदस्यों, चारों जोन के पदाधिकारियों तथा महिला संगठन की जुझारू पदाधिकारियों को बधाई दी गई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगठित समाज ही विकास और सामाजिक उत्थान की मजबूत आधारशिला रख सकता है।
महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, संगठनात्मक शक्ति और विकास के संकल्प का यादगार अवसर बन गया।
सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button