विविध

कबीरधाम के 10 आदिवासी विद्यार्थियों का MBBS में चयन कु. भूमिका श्याम ने हासिल की छत्तीसगढ़ ST वर्ग में दूसरी रैंक, केंद्रीय कोटे से JNM रायपुर में मिला प्रवेश

कवर्धा। नीट परीक्षा एवं प्रथम-द्वितीय काउंसलिंग के परिणाम कबीरधाम जिले के आदिवासी समाज के विद्यार्थियों के लिए उत्साहजनक रहे हैं। जिले के 10 आदिवासी विद्यार्थियों का शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। तीसरी एवं अंतिम काउंसलिंग अभी शेष है।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, जिला कबीरधाम के अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2017 से जिले के आदिवासी समाज के विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई के लिए लगातार चयन हो रहा है। इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों की संख्या दो काउंसलिंग के बाद 10 तक पहुंचना समाज के लिए गौरव और जिले में तकनीकी एवं उच्च शिक्षा की दिशा में बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
कु. भूमिका श्याम ने हासिल की ST वर्ग में दूसरी रैंक
इस वर्ष की प्रमुख उपलब्धि कु. भूमिका श्याम, पिता प्रो. शिवराम सिंह श्याम, निवासी गोंडवाना कॉलोनी-2, कवर्धा की रही। उन्होंने छत्तीसगढ़ ST वर्ग में दूसरी रैंक हासिल की है और उन्हें केंद्रीय कोटे से जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर में MBBS की सीट मिली है। संघ ने इसे आदिवासी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
MBBS में चयनित विद्यार्थियों की सूची
कु. भूमिका श्याम — पिता प्रो. शिवराम सिंह श्याम, गोंडवाना कॉलोनी-2, कवर्धा — जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर (केंद्रीय कोटा)
जगेश कुमार परस्ते — पिता कार्तिक राम परस्ते, ग्राम पोलमी, पंडरिया — जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर
अंकित सिंदराम — पिता रामकुमार सिंदराम, छिंदीपारा, पंडरिया — सिम्स बिलासपुर
कु. शीतल मंडावी — पिता मनोहर मंडावी, ग्राम चिलमखोदरा, लोहारा — सिम्स बिलासपुर
हर्ष कुमार धुर्वे — पिता कृष्णा धुर्वे, ग्राम बारदी, कवर्धा — शासकीय मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर
राहुल मरकाम — पिता रामकुमार मरकाम, वार्ड क्रमांक 14, अलीपुर, पंडरिया — शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर
नितेश परस्ते — पिता जयसिंह परस्ते, ग्राम नेउर, पंडरिया — शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर
द्वारिका सिंह — पिता दुकाल सिंह, ग्राम सिंगपुर, पंडरिया — शासकीय मेडिकल कॉलेज, कुनकुरी (जशपुर)
आकाश धुर्वे — पिता ललित धुर्वे, ग्राम बिरकोना, कवर्धा — शासकीय मेडिकल कॉलेज, कबीरधाम
क्षत्रपाल नेताम — पिता बुधारू नेताम, पुलिस लाइन, कवर्धा — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कांकेर

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button