विविध

पीएमजीएसवाई अधिकारी विकास कौशिक से खास बातचीत “ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर रहेगा विशेष फोकस”

सवाल 1: सर आपने हाल ही में पीएमजीएसवाई का प्रभार संभाला है। तो सबसे पहले आपकी नजर किन कामों पर है?
विकास कौशिक: अभी प्राथमिकता क्षेत्र को समझने की है। कौन-कौन से काम चल रहे हैं, कहां सड़क की जरूरत है और किन सड़कों में सुधार की आवश्यकता है, इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
सवाल 2: ग्रामीण इलाकों में सड़क को लेकर लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद क्या होती है?
विकास कौशिक: ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क अच्छी हो और हर मौसम में आवागमन बना रहे। हमारा प्रयास भी यही रहेगा कि सड़क केवल बनकर तैयार न हो, बल्कि लंबे समय तक लोगों के काम आए।
सवाल 3: सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर आपकी तरफ से क्या खास व्यवस्था रहेगी?
विकास कौशिक: गुणवत्ता हमारी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा और निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम सुनिश्चित करने का प्रयास रहेगा।
सवाल 4: अगर किसी गांव से सड़क खराब होने की शिकायत सीधे आपके पास आती है तो क्या कार्रवाई होगी?
विकास कौशिक: शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। पहले मौके की स्थिति देखी जाएगी, उसके बाद तकनीकी परीक्षण के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान समय पर हो, यही प्रयास रहेगा।
सवाल 5: बारिश के बाद सड़कें खराब होने की समस्या सामने आती है। इसे लेकर आपकी क्या तैयारी है?
विकास कौशिक: बारिश के बाद संवेदनशील सड़कों का निरीक्षण महत्वपूर्ण है। जहां मरम्मत या सुधार की आवश्यकता होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।
सवाल 6: अधिकारी के रूप में आपकी कार्यशैली में ऐसी क्या बात होगी, जिससे लोग आपको अलग महसूस करें?
विकास कौशिक: मेरी कोशिश रहेगी कि विभागीय काम केवल कार्यालय तक सीमित न रहे। फील्ड में जाकर काम को देखना और वास्तविक समस्या को समझना जरूरी है। इसी दृष्टिकोण के साथ काम करने का प्रयास रहेगा।
सवाल 7: अंत में ग्रामीणों के लिए आपका सीधा संदेश क्या है?
विकास कौशिक: सड़क से जुड़ी कोई समस्या या सुझाव हो तो विभाग तक जरूर पहुंचाएं। जनता की सहभागिता से ही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है। हमारा प्रयास रहेगा कि पीएमजीएसवाई के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क और बेहतर हो।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button