विविध
डिजिटल अरेस्ट व साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता

सीजीएन न्यूज़ | कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है और ऐसे कॉल पर घबराकर पैसे ट्रांसफर न करें।
कार्यक्रमों में OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक व ऐप से सावधान रहने की समझाइश दी गई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।




