विविध

बाजार चारभाठा में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, विधि-विधान से पूजा के बाद हुआ रावण दहन

पूर्व प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी और पूर्व विधायक ममता चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

सीजीएन न्यूज़ | बाजार चारभाठा।
कबीरधाम जिले के ठाठापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाजार चारभाठा में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों के आमंत्रण पर पंडरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्सव में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान नीलू चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सरपंच शिवम कुंभकार तथा कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला समिति के सदस्यों के साथ रावण दहन मैदान पहुंचे। यहां भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और आरती उतारी गई। इसके बाद रामलीला के संवाद एवं मंचन के उपरांत परंपरागत रूप से रावण दहन किया गया।
बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
दशहरा उत्सव ने ग्रामीणों को बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ठाठापुर ब्लॉक के जिला प्रभारी सतीश सिंह गहरवार, मंडल अध्यक्ष विनय वैष्णव, मंडल अध्यक्ष दिलीप साहू, हिम्लेश निर्मलकर, टीकम शर्मा, जीतू जायसवाल, गिरधर कौशिक, रामावतार सेन, सुरेश कौशिक, महेश वैष्णव, ओम कौशिक, राजेंद्र मारकंडे, दुर्गेश कुंभकार, गजानंद निषाद, भागवत कुंभकार, गोपाल कौशिक, पिंटू कौशिक, रामावतार कौशिक, संदीप कौशिक, संजय कौशिक, हेमराज कौशिक, अरुण कुंभकार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ दशहरा उत्सव संपन्न हुआ।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button