विविध

तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

राखी बनाओ एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सीजीएन न्यूज़ | लालपुर कला, कवर्धा
तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, लालपुर कला, कवर्धा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। हृदय पंच शिक्षण समिति द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशोमती साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशोमती साहू ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय परिसर में “राखी बनाओ एवं थाली सजाओ” प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कला-कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से उपहार प्रदान कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह, उमंग और खुशी का वातावरण बना रहा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button