अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, शराब व नकदी जब्त
कुण्डा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 3,240 मिलीलीटर शराब और 520 रुपए नकद बरामद

सीजीएन न्यूज़ | कुण्डा
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के दिशा-निर्देश पर कुण्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना कुण्डा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोढापुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कोढापुरी पहुंचकर आरोपी के घर के सामने घेराबंदी की और कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी तातू उर्फ छननु पिता शिवप्रसाद चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोढापुरी, थाना कुण्डा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3,240 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 1,440 रुपए तथा 520 रुपए नगद बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध धन अर्जित करने की नीयत से शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था। मामले में थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना कुण्डा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


