विविध

आयुर्वेद बोर्ड चुनाव: दुर्ग संभाग से डॉ. शिशिरकांत शुक्ला ने तृतीय परिषद सदस्य पद के लिए भरा नामांकन

रायपुर। आयुर्वेद, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड रायपुर (छत्तीसगढ़) के तृतीय परिषद सदस्य पद के लिए प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून 2026 तक चलेगी। इसी क्रम में दुर्ग संभाग से आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश संयोजक एवं आयुर्वेद चिकित्सक संघ जिला कबीरधाम के अध्यक्ष डॉ. शिशिरकांत शुक्ला ने सोमवार 22 जून 2026 को अपना नामांकन पत्र जमा किया।
डॉ. शिशिरकांत शुक्ला ने आयुर्वेद बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला तथा डॉ. कमलेश्वर सिंह करभाल के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके प्रस्तावक डॉ. विश्वेष मानिकपुरी तथा समर्थक डॉ. होरीलाल साहू, डॉ. वीरेंद्र वर्मा एवं डॉ. अश्वनी राठौर उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि आयुर्वेद, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड की परिषद चिकित्सकों के पंजीकरण, नीति-नियमों के निर्धारण, आचार संहिता के पालन, शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून 2026 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 3 जुलाई 2026 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रदेशभर के आयुर्वेद चिकित्सकों में उत्साह का माहौल है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button