विविध

30 दिन बाद भी शांति नगर हादसे की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं

कवर्धा/सहसपुर लोहारा। शांति नगर की 120 फीट गहरी खदान में 23 मई को हुई दीपक तिवारी की मौत के एक माह बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना के बाद 29 मई को गठित जांच दल ने 8 जून को निरीक्षण किया, लेकिन अब तक न तो रिपोर्ट सामने आई है और न ही किसी क्रशर संचालक पर कार्रवाई हुई है।
क्षेत्र की कई खदानों में आज भी फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं हैं। वहीं तालपुर खदान में ब्लास्टिंग के दौरान मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक रोकने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप भी सामने आए हैं।
डिप्टी कलेक्टर एवं माइनिंग नोडल अधिकारी विनय पोयाम ने कहा कि जांच की जिम्मेदारी खनिज विभाग की है और रिपोर्ट की जानकारी ली जाएगी। घटना के एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button