विविध

कवर्धा आंचल में बदहाल बिजली व्यवस्था से जनता त्रस्त, मेंटेनेंस के नाम पर हो रही भारी लापरवाही!

कवर्धा में इन दिनों बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि बिजली विभाग द्वारा “मेंटेनेंस” के नाम पर घंटों सप्लाई बंद की जाती है, लेकिन उसके बाद भी दिनभर में कई-कई बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है। आखिर सवाल यह उठता है कि जब लगातार मेंटेनेंस का दावा किया जा रहा है, तो फिर बिजली व्यवस्था इतनी चरमराई हुई क्यों है? क्या विभाग सिर्फ कागजों में मरम्मत कर रहा है?
घरेलू महिलाओं की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है। बार-बार बिजली जाने से पानी भरने में दिक्कत हो रही है। मोटर नहीं चल पाने के कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए जूझना पड़ रहा है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा और बुजुर्ग उमस भरी गर्मी में रात काटने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों और शहरवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग पूरी तरह लापरवाह हो चुका है। जनता का कहना है कि विभाग सिर्फ बिल वसूलने में सक्रिय है, लेकिन सुविधाएं देने के नाम पर फेल साबित हो रहा है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन, चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक जनता इस बदहाल व्यवस्था का शिकार होती रहेगी? क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे या जनआक्रोश का इंतजार कर रहा है? जनता जवाब मांग रही है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button