कबीरधामकवर्धा

होटल-लॉज संचालकों पर सख्ती: कबीरधाम पुलिस ने दिए कड़े निर्देश, ‘समाधान ऐप’ के उपयोग पर जोर

कबीरधाम। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा होटल, लॉज एवं ढाबा संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी होटल या लॉज में विदेशी नागरिक ठहरते हैं, तो उनकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर तत्काल संबंधित थाना में जमा कराना अनिवार्य होगा। साथ ही “समाधान ऐप” में भी उनकी प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। निर्देशों की अवहेलना करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना वैध पहचान पत्र एवं आवश्यक सत्यापन के किसी भी नाबालिग को कमरे उपलब्ध न कराए जाएं। हाल ही में जिले में हुई एक संवेदनशील घटना का हवाला देते हुए उन्होंने ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
बैठक में सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अतिथि का वैध पहचान पत्र जांचकर उसका पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button