कबीरधामकवर्धा

कवर्धा में मेडिकल कॉलेज निर्माण की सख्त मॉनिटरिंग, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

कवर्धा, 21 मार्च 2026। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकेडमिक भवन का निर्माण 31 मई 2027 तक और अन्य सभी भवन 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही, हर 15 दिन में कार्य योजना और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
🎓 नए सत्र से 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर जोर
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी पर जोर दिया गया। अस्थायी रूप से कॉलेज संचालन के लिए आयुर्वेदिक पॉली क्लिनिक और अन्य भवनों का उपयोग किया जाएगा। आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करने और मरीजों व परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button