कबीरधामकवर्धा

62 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसलिंग संपन्न

जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित, आज जारी होंगे पदांकन आदेश

कवर्धा | 25 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के प्रयासों से जिले के 62 सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) पद पर पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत आज जिला ग्रंथालय कवर्धा में ओपन काउंसलिंग आयोजित की गई।
काउंसलिंग में जिले के चारों विकासखंडों के 54 सहायक शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी पसंद के विद्यालय का चयन किया तथा पदांकन के लिए सहमति प्रदान की। 8 शिक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं 8 शिक्षकों को काउंसलिंग से पूर्व ही उनके वर्तमान पदस्थ विद्यालय में पदांकन प्रदान किए जाने के कारण उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।
प्रशासन द्वारा चयनित विद्यालयों में पदांकन संबंधी आदेश आज शाम तक जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।
फेडरेशन के प्रयासों से मिली सफलता
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, कबीरधाम के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के सतत एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
ज्ञात हो कि इस विषय पर पूर्व में कई दौर की चर्चा के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा से विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया था। उन्होंने आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा, जिस पर अमल करते हुए अब प्रक्रिया पूर्णता की ओर अग्रसर है।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार
फेडरेशन पदाधिकारियों ने पदोन्नति प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने हेतु स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ. आर. वर्मा, समस्त बीईओ तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button