कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की, 25.34 लाख की जप्ती के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम (छत्तीसगढ़), 11 जनवरी 2026।
कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही गांजा की खेप को जब्त किया है। थाना बोड़ला क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 26.860 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25.34 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना बोड़ला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कबीरधाम की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लोड कर एक बोलेरो वाहन के माध्यम से मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ओर तस्करी की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिंद्रा बोलेरो (MP 17 ZJ 6484) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए सीक्रेट चैंबर से 26.860 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद वाहन और गांजा को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
लाला चर्मकार (31 वर्ष), निवासी ग्राम जवा, थाना जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश)
राधिका मल्ला (28 वर्ष), निवासी ग्राम जवा, थाना जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश)
जप्ती का विवरण
गांजा: 26.860 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: ₹13,34,000
महिंद्रा बोलेरो वाहन: अनुमानित कीमत ₹12,00,000
कुल जप्त संपत्ति: लगभग ₹25,34,000
इस मामले में थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी उमाशंकर राठौर, साइबर थाना प्रभारी महेश प्रधान तथा थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर थाना की तकनीकी सहायता से तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखना संभव हो पाया।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button