कबीरधामकवर्धा

पिपरिया मंडल में ग्रामीणों के बीच चला भाजपा का सदस्यता अभियान- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल*

कवर्धा- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया मंडल केंद्र के गदहाभांटा गांव में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।

 

स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया मंडल के ग्राम गदहाभाटा सदस्यता अभियान में शामिल हुए साथ ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामो में जाकर उन्होंने ग्रामीणो को भाजपा का सदस्य बनाया । दो दिवसीय प्रवास पर पहुँचे विजय शर्मा ने बरदुली,बारदी, गोरखपुर, जिन्दा, दुबहा,मिरमिट्टी, में पिपरिया मंडल अध्यक्ष सुनील साहू व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने सदस्यता अभियान में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर वीरेंद्र साहू,रामसिंह ठाकुर,खेमराज साहू,मनीराम साहू,खिलेश्वर साहू,मेहतरु कश्यप, जगराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण व ग्रामीण उपस्थित रहे । इस अवसर पर गांव के अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सदस्यता को लेकर लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत के निर्माण से जुड़कर गौरवान्वित हो रहे हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सदस्यता महाभियान पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला संवाद तथा संपर्क का सबसे बड़ा अभियान है । अभियान के दौरान ही युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाता है जिससे नये कार्यकर्ता बनते है । संवाद तथा संपर्क की इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के साथ,सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यो की भी चर्चा करनी चाहिए । उन्होंने मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button