कबीरधामकवर्धा

यातायात पुलिस कबीरधाम की पहल गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में लगाया गया रेडियम

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता के लिए अभिनव पहल किया जा रहा है। आज यातायात पुलिस द्वारा गन्ना परिवहन के दौरान होने वाले दुर्घटनाओं से बचाव के लिए गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर, लाल झंडे लगाया गया। इसके साथ ही यातायात के जवानो वाहन चालकों, किसानों को रोड़ में सुरक्षित चलने, यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि गन्ने के परिवहन के दौरान क्षमता से अधिक वाहन में गन्ना ना भरे, गन्ना परिवहन करने वाले वाहन के दोनो तरफ, सामने तथा पीछे के किनारों में लाल रंग का झंडा, लाल कपड़ा, रेडियम रिफ्लेक्टर या झालर लाइट लगाएं जिससे सामने या पीछे से आने वाले वाहन के चालक को आसानी से दिख सके। जिससे उसे अपनी वाहन को कंट्रोल कर संभालने का पर्याप्त मौका मिलता है और दुर्घटना की संभावना अत्यंत कम हो जाती है।
रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि गन्ने से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली या अन्य वाहन को कदापि रोड में खड़ा ना करें, कारखाना द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है, उक्त पार्किंग स्थल पर ही गन्ने से भरे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें। गन्ना परिवहन के दौरान या किसी भी वाहन को चलाते समय कदापि नशे का सेवन ना करें यदि इस प्रकार का कृत्य किसी भी वाहन चालक के द्वारा किया जाता है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button