कबीरधामकवर्धा

सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, सामान्य मतदान केंद्र और नवीन मतदान केंद्र का अवलोकन किया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्र. 72 कवर्धा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता ने आज कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के मतदान केंद्र क्रमांक 239, 242, 243, 233 वाचनालय भवन, और 224 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित क्रिटिकल मतदान केंद्र, सामान्य मतदान केंद्र और नवीन मतदान केंद्र का अवलोकन किया। सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता ने आगामी 07 नवंबर को होने वाले निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और तहसीलदार, सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार उपेन्द्र किंडो, सीएमओ नरेश वर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 02 विधानसभा क्षेत्र है क्रमशः विधानसभा-71 पंडरियाएवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा है। जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 47 हजार 549 है। इसमें 3 लाख 22 हजार 336 पुरूष मतदाता, 3 लाख 25 हजार 210 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 543 दिव्यांग मतदाता, 30 हजार 390 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 5 हजार 576 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008.92 है। विधानसभा 71 पंडरिया में 393 मतदान केन्द्र में 01 लाख 57 हजार 649 पुरूष मतदाता, 01 लाख 58 हजार 493 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर शून्य है। इस प्रकार कुल 03 लाख 16 हजार 142 मतदाता हैं। इसमें 3 हजार 102 दिव्यांग मतदाता, 14 हजार 588 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 3223 है। जेंडर रेसियों 1005.35 है। इसी प्रकार विधानसभा 72 कवर्धा में 411 मतदान केन्द्र में 01 लाख 64 हजार 687 पुरूष मतदाता, 01 लाख 66 हजार 717 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर 03 है। इस प्रकार कुल 03 लाख 31 हजार 407 मतदाता हैं। इसमें 2 हजार 441 दिव्यांग मतदाता, 15 हजार 802 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 353 है। जेंडर रेसियों 1012.33 है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button