विविध

पक्के घर का सपना हुआ साकार, 22 परिवारों को मिला आवास स्वीकृति पत्र

नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व टीम ने हितग्राहियों को बांटे पत्रक, जल्द शुरू होगा आवास निर्माण

सी जी एन न्यूज़ | कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्र के 22 पात्र परिवारों के पक्के मकान के सपने को उस समय नई उम्मीद मिली, जब नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उनकी टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक वितरित किए। इस दौरान हितग्राहियों को योजना की जानकारी देते हुए जल्द आवास निर्माण शुरू कर नए घर में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं।
स्वीकृति पत्र मिलते ही खिले चेहरे
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को सम्मानजनक, सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिन्हें लंबे समय से अपने पक्के घर का इंतजार था।
हितग्राहियों को आवास निर्माण के अलग-अलग चरणों के अनुसार किस्तों में मिलने वाली राशि की जानकारी भी दी गई। स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों ने शासन एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार जताया।
इन 22 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
गायत्री बाई सिन्हा, खुशबू डडसेना, रामेश्वरी वैष्णव, अनिश खान, रनिया बाई ठाकुर, बलदेव दास मानिकपुरी, उर्मिला बाई, राजश्री निर्मलकर, मालती वाहने, कल्याणी देवांगन, अन्नपूर्णा ठाकुर, नवीन राजपूत, बलदाउ झारिया, कृष्णा झारिया, संजीव कुमार, परमानंद बख्शी, रश्मि ठाकुर, रोहित साहू, दीपलाल कौशिक, उर्वशी साहू, सुशीला यादव एवं रामजी साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति देवकुमार साहू, रिंकेश वैष्णव, अजय सिंह ठाकुर, सुनील साहू, सौखी आहिरवार, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, एल्डरमेन संतोष भारती, अनिल साहू, कैलाश कौशिक, केशरी सोनी, आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक, मदन पाली, सर्वेयर पुरुषोत्तम साहू एवं कुलेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button