विविध

क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जा रहे तीन वाहन पकड़े, ₹7,500 जुर्माना

रेंगाखार पुलिस की कार्रवाई, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को दी सख्त हिदायत

सीजीएन न्यूज़ | कबीरधाम
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने कार्रवाई की है। रेंगाखार थाना क्षेत्र में निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने सवारी वैन और स्कॉर्पियो सहित तीन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। तीनों वाहनों पर कुल 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तीन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को रुकवाकर चालकों को नियमों की अनदेखी से होने वाले संभावित खतरों के बारे में समझाइश दी। बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद संबंधित वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
तीनों वाहनों पर अलग-अलग जुर्माना
कार्रवाई के दौरान पहले वाहन पर 2,400 रुपये, दूसरे पर 2,700 रुपये और तीसरे वाहन पर 2,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 7,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील
कबीरधाम पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की निर्धारित क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करें। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलने वाले वाहनों में बच्चों को भेजने से बचें। वाहन चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों का परिवहन करें।
पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button