प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो कबीरधाम ने किया हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
इसी क्रम में कवर्धा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित पंडरिया क्षेत्र में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ किया, जिसके पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान एवं भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। सभी उपस्थित जनों ने उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल एवं विक्की अग्रवाल, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। खेड़ापति हनुमान मंदिर में पुजारी चंद्रकिरण तिवारी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया।
पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, कार्यक्रम संयोजक पवन कुंभकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। प्रभा देवांगन, मीनाक्षी सिंह, संगीता हलवाई, काजल ठाकुर सहित अनेक महिलाओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। :::





