विविध

शाम ढलते ही कबीरधाम की सड़कों पर सक्रिय हुई पुलिस असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का अभियान, MCP, पैदल पेट्रोलिंग और वाहन जांच से मजबूत की सुरक्षा व्यवस्था

CGN News | कबीरधाम
हरेली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए कबीरधाम पुलिस ने 12 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल ने सघन पेट्रोलिंग और वाहन जांच की।
अभियान के तहत थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की गई। विभिन्न स्थानों पर MCP लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
वाहन जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।
हरेली पर्व को लेकर बढ़ाई गई निगरानी
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा।
आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने अभियान के दौरान निर्देश दिए कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस का उद्देश्य आमजन को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है।
महिला थाना और अजाक थाना के पुलिस बल ने थाना सिटी कोतवाली कवर्धा के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में आवश्यक कार्रवाई की। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रखी गई।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया कि हरेली पर्व सहित प्रत्येक अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, ताकि आमजन बिना भय के अपने पर्व और दैनिक गतिविधियां संपन्न कर सकें।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button