विविध

श्रावण के दूसरे सोमवार को भोरमदेव में अन्नपूर्णा सेवा समिति ने लगाया भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

CGN News | कवर्धा। श्रावण मास के पावन दूसरे सोमवार के अवसर पर भोरमदेव मंदिर प्रांगण में अन्नपूर्णा सेवा समिति कवर्धा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोरमदेव के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में आनंदपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भंडारा स्थल पर समिति के सदस्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से भोजन कराया और प्रसाद वितरित किया। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं को सेवा एवं भोजन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गजपाल गुप्ता,रिंकू गुप्ता ,बबलू गुप्ता, संदीप गुप्ता,गोवर्धन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, धीरेंद्र दानी, दिग्वेंद्र गुप्ता, कान्हा गुप्ता ,वंश गुप्ता,आशुतोष गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्था में अपना योगदान दिया और श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button