विविध

सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षक 15 जुलाई को करेंगे विधानसभा घेराव, कबीरधाम में बनी रणनीति

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला कबीरधाम की जिला स्तरीय बैठक कर्मचारी अधिकारी भवन, कवर्धा में जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का मुख्य एजेंडा सहायक शिक्षकों की लंबित सात सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जुलाई 2026 को नवा रायपुर के तूता मैदान में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों ने अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिन प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, उनमें वेतन विसंगति दूर करना, क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करना, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त लाभ देना, विभागीय टीईटी आयोजित करना, वीएसके ऐप की तकनीकी समस्याओं के समाधान तक वेतन कटौती नहीं करना, एकल शिक्षकीय स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था तथा वरिष्ठता के आधार पर शीघ्र पदोन्नति प्रदान करना शामिल है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने कहा कि सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों का समाधान अब और टालना उचित नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षकों से 15 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, राजेंद्र शर्मा, धरमू कुर्रे (ब्लॉक अध्यक्ष, बोड़ला), संजय साहू, ईश्वरी साहू, तुलाराम सागर, सरजू मरकाम, भगवानी पाटिल, देवकुमार पांडे, राघवेंद्र सिंह, महेश कुमार, बरसाती लाल सोनी, प्रकाश चौबे सहित जिले के अनेक शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button