विविध

श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल में ब्रेन बूस्टिंग एवं मेमोरी कॉन्टेस्ट आयोजित

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा।
श्री राम कृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन, गणना कौशल एवं स्मरण शक्ति के विकास के उद्देश्य से सदनवार ब्रेन बूस्टिंग प्रतियोगिता एवं मेमोरी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों ने मेमोरी कॉन्टेस्ट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में इन सदनों ने हासिल किया स्थान
कक्षा 1-2 वर्ग में संस्कृति सदन प्रथम रहा। कक्षा 3-5 वर्ग में संस्कार सदन प्रथम और परंपरा सदन द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा 6-8 वर्ग में संस्कृति सदन प्रथम तथा संस्कार सदन द्वितीय रहा। वहीं, कक्षा 9-12 वर्ग में संस्कार सदन ने प्रथम और संस्कृति सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी स्मरण शक्ति, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button