कबीरधामकवर्धा

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने मंगाई शुगरकेन हार्वेस्टर, किसानों को दिखाया गया डेमो

कवर्धा। कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों के लिए राहतभरी खबर है। ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन मंगाई गई है, जिसका किसानों को डेमो दिखाया जा रहा है। यह आधुनिक मशीन अगले सीजन से गन्ना कटाई के लिए उपयोग में लाई जाएगी, जिससे किसानों और श्रमिकों की मेहनत व समय दोनों की बचत होगी।
एक घंटे में एक एकड़ की कटाई
वर्तमान में जिले के अधिकांश किसान गन्ने की कटाई हाथों से करते हैं, जिसमें एक एकड़ फसल काटने में लगभग एक दिन का समय लग जाता है। नई शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन मात्र एक घंटे में एक एकड़ गन्ने की कटाई करने में सक्षम है। इससे खेतों में श्रमिकों की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
कारखाने के गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि यह मशीन बालोद के सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा खरीदी गई है और फिलहाल डेमो के लिए यहां मंगाई गई है। मशीन उसी खेत में सुचारू रूप से काम कर सकेगी, जहां गन्ने की कतारों के बीच की दूरी कम से कम चार फीट होगी।
किसानों से चार फीट दूरी पर रोपाई की अपील
आमतौर पर जिले में गन्ने की बुवाई एक से तीन फीट की दूरी पर की जाती है, जिससे मशीन को संचालन में कठिनाई होती है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे अगले सीजन में गन्ने की रोपाई चार फीट की दूरी पर करें, ताकि हार्वेस्टर मशीन का पूरा लाभ मिल सके।
किराए पर उपलब्ध होगी मशीन, दर बाजार से आधी
कारखाना प्रबंधन ने शुगरकेन हार्वेस्टर मशीन को किसानों को किराए पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। बाजार में वर्तमान किराया लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन कारखाना से गन्ना बेचने वाले किसानों को राहत देते हुए यह सुविधा लगभग 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रबंधन के अनुसार, कारखाने के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की आधुनिक मशीन से बड़े पैमाने पर गन्ना कटाई की जाएगी।
एक करोड़ की मशीन, पत्ते छीलकर ट्रॉली में लोड करेगी
करीब एक करोड़ रुपये की लागत वाली यह मशीन गन्ने की कटाई के साथ-साथ पत्तों को अलग कर सीधे ट्रॉली में लोड भी कर देती है। इससे कटाई, छिलाई और लोडिंग की प्रक्रिया एक साथ पूरी हो जाती है, जिससे किसानों की लागत और समय दोनों कम होंगे।
पेराई सीजन अंतिम चरण में
इधर कारखाने में पेराई सीजन अपने अंतिम दौर में है। फरवरी माह में पेराई सत्र समाप्त होने की संभावना है। वर्तमान में प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रॉली गन्ना कारखाने पहुंच रही हैं।
10 फरवरी तक लगभग 1,39,910 मीट्रिक टन गन्ना पेराई की जा चुकी है, जिससे 2,82,480 क्विंटल शक्कर उत्पादन हुआ है। वर्तमान रिकवरी प्रतिशत 11.79 दर्ज किया गया है।
किसानों को 46.77 करोड़ का भुगतान
कारखाने द्वारा हाल ही में किसानों को 6.93 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 46.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
कारखाना प्रबंधन ने शेयरधारक सदस्य एवं गैर-सदस्य गन्ना उत्पादकों से सर्वे अनुसार अधिकतम गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। पर्याप्त आपूर्ति होने पर पेराई अवधि बढ़ेगी और कारखाने की क्षमता का पूर्ण उपयोग संभव हो

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button