कबीरधामकवर्धा

अवैध धान परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 25 क्विंटल धान व पिकअप वाहन जब्त

कबीरधाम (छत्तीसगढ़): जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के निर्देशानुसार की गई।
थाना झलमला प्रभारी निरीक्षक जे एल शांडिल्य व उनकी टीम ने 04 फरवरी की रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 CG 4882 को रोका। जांच में वाहन सवार निखिल अग्रवाल (22) व मानिकराम यादव (43) कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके से 70 बोरी धान (लगभग 25 क्विंटल, अनुमानित कीमत ₹77,500) तथा पिकअप वाहन (अनुमानित कीमत ₹2,00,000) जब्त कर कुल ₹2,77,500 की संपत्ति सीज की गई।
पुलिस ने इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त धान व वाहन को अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया हेतु एसडीएम न्यायालय बोड़ला में प्रस्तुत करने की तैयारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button