विविध

पीएचसी क्षीरपानी की बदलेगी तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्री ने 25 लाख रुपये किए स्वीकृत

बाउंड्रीवॉल और मरम्मत कार्य से बेहतर होंगी स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

कवर्धा, 4 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कबीरधाम जिले को महत्वपूर्ण सौगात दी है। पंडरिया विकासखंड के ग्राम क्षीरपानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मुख्यमंत्री उन्नयन कोष से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
स्वीकृत राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही परिसर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सुलभ और बेहतर उपचार मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button