विविध

बारिश से फसलों को नुकसान, खेतों में पहुंचीं कलेक्टर; किसानों से मांगे आवेदन

सिंघनपुरी में खेतों का किया निरीक्षण, प्रभावित किसानों को पंचायत में आवेदन देने के निर्देश

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा, 30 अक्टूबर। चक्रवात के प्रभाव से जिले में हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से फसलों को हुए संभावित नुकसान की वास्तविक स्थिति जानने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति शुक्रवार को खेतों में पहुंचीं। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी में खेतों का निरीक्षण कर फसलों की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से सीधे चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित एसडीएम एवं तहसीलदार मौजूद रहे। कलेक्टर ने किसानों से फसल की स्थिति, बारिश से हुए नुकसान की प्रकृति और प्रभावित रकबे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
पंचायत में आवेदन दें प्रभावित किसान
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि जिन किसानों की फसलों को बारिश के कारण नुकसान हुआ है, वे संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों को पंचायतों के माध्यम से प्रभावित किसानों से आवेदन प्राप्त करने और नुकसान की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान का आकलन गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। प्रभावित किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button