विविध

तक्ष पब्लिक स्कूल में नवकन्या भोज एवं गरबा नृत्य की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
लालपुर कला। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर हृदय पंच शिक्षण समिति द्वारा संचालित तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, लालपुर कला में नवकन्या भोज एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशमोती साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना, तिलक-चंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात नवकन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें कन्याओं का पूजन कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ उनका सम्मान किया गया।
गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गरबा नृत्य रहा। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
डॉ. साहू ने दीं पर्व की शुभकामनाएं
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशमोती साहू ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को नवरात्रि और दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, आपसी सहयोग और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग और सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button