विविध

ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत

कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक Vijay Sharma के प्रथम कवर्धा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान लगभग एक माह तक पार्टी संगठन ने विजय शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में लगातार प्रवास कर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और चुनावी रणनीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बंगाल में मिली सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
कवर्धा पहुंचने पर स्थानीय ठाकुर देव चौक में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “विजय शर्मा जिंदाबाद” और “भाजपा विजय अभियान” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के प्रयासों से यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो सकी है।
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनविश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा भाजपा की विचारधारा पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button