
पांडातराई। चैत्र नवरात्रि और विक्रम संवत 2083 के स्वागत को लेकर पांडातराई में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति एवं सर्व हिंदू समाज पांडातराई द्वारा इस अवसर को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में सनातनी युवा सचिन गुप्ता, नमन गुप्ता, सागर मिश्रा, राजा यादव सहित अन्य युवाओं ने बताया कि इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष का उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। युवाओं द्वारा नगर में ध्वज लगाकर और दीवार लेखन के माध्यम से हिंदू नववर्ष का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी कड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष निकलने वाली भव्य वाहन रैली की तैयारी को लेकर हिंदू युवा उत्सव समिति द्वारा महामाया मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक रात्रि 7:30 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी युवाओं और समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में वाहन रैली को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रैली के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट, ध्वज एवं अन्य तैयारियों की जिम्मेदारियां भी सदस्यों को सौंपी गईं।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर चैत्र नवरात्रि की वाहन रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट





