कबीरधामकवर्धा

पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुल्हीडोंगरी में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में पुनः आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की। कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने लौटे हुए जनजातीय भाई-बहनों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया। यह आयोजन सांस्कृतिक आत्मगौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक एकता से जुड़ा व्यापक अभियान है। उन्होंने बताया कि अब तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों से 400 से अधिक आदिवासी नागरिक अपने मूल धर्म से पुनः जुड़े हैं। सरकार द्वारा वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जनजातीय परिवार मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आदिवासी नेता धनवा परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्य, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button