-
कवर्धा -: 03.02.2026 को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत सिग्नल चौक पर सभा एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए पशु चिकित्सालय मार्ग तथा अंबेडकर चौक (संजीवनी औषधि केंद्र के समीप) से गुजरने वाला मुख्य मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा और जाम की संभावना बनी रहेगी।
कबीरधाम पुलिस ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का अनुरोध किया है, जिससे अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।




