कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.480 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 7.75 लाख रुपये है, जबकि कुल मशरुका लगभग 12.95 लाख रुपये आंकी गई है।
31 जनवरी 2026 को थाना चिल्फी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार (CG-18-M-1456) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से 15 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लाकर रायपुर होते हुए उत्तरप्रदेश के हमीरपुर तक सप्लाई करते थे, जहां इसे छोटी पुड़ियों में बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था। इससे पहले भी इसी तरीके से तस्करी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपी:
इमाम खान (40 वर्ष), महताब अहमद (25 वर्ष) एवं मो. रासिक (29 वर्ष)।
जब्त सामग्री:
टाटा जेस्ट कार, 15.480 किलोग्राम गांजा, तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी एवं पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button