कवर्धा। झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम समरू में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सनकी युवक ने धारदार टंगिया से ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है, वहीं आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखराम मेरावी, खेदू मरकाम और बैसाखू मेरावी किसी कार्य से कवर्धा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक टंगिया लेकर खड़ा मिला। जैसे ही तीनों उसके पास से गुजरे, आरोपी ने बिना किसी उकसावे के उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में खेदू मरकाम (40) के गले पर गंभीर वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सुखराम मेरावी (20) की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि बैसाखू मेरावी (21) के पैर पर टंगिया से वार किया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक मरकाम (20) को भी चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।सूचना मिलने पर झलमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।Post navigationरजत जयंती विशेष सप्ताह अंतर्गत नशामुक्ति थीम पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य सुस्त, गंभीर मरीजों को सुविधाओं के लिए करना पड़ रहा इंतजार