कबीरधाम

दुबहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र को मिली स्वीकृति, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़

कवर्धा। -:  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद अंतर्गत ग्राम दुबहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र निर्माण को स्वीकृति मिली है। इसके निर्माण से आसपास के गांवों को सुचारु, सुलभ एवं मजबूत विद्युत आपूर्ति मिलेगी, वहीं किसानों की लो वोल्टेज और विद्युत फाल्ट जैसी समस्याओं का समाधान होगा।

उपकेन्द्र निर्माण को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलास चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि मनिराम साहू, विधायक प्रतिनिधि खेमराज साहू, विद्युत विभाग के अधिकारी, तहसीलदार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपकेन्द्र क्षेत्र के विकास, किसानों, उद्योग-व्यवसाय और आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिनका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button