कबीरधामकवर्धा

*युवा मोर्चा के भाजपा सदस्यता रथ को जिले में मिली व्यापक सफलता: मनीराम साहू*

 *केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े लोग

कवर्धा। कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आव्हान तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश में युवा मोर्चा सदस्यता रथयात्रा का शुभारंभ गत 4 अक्टूबर को धर्म नगरी कवर्धा में विराजमान मां महामाया की विधिवत पूजा अर्चना व आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर किया गया था। तब से लेकर अब तक जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में बीते पांच दिनो से जिले के गांव-गांव में इस सदस्यता रथ को व्यापक जनसमर्थन मिला। सदस्यता रथ में शामिल भाजयुमो की 12 सदस्यीय टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की विष्णुदेव सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिससे लोग प्रभावित होकर भाजपा से बरबस ही जुड़े। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने बताया कि पहले दिन कवर्धा नगर के समस्त महाविद्यालय वह खेल मैदान, कोचिंग चौक चौराहों से होते हुए बाजार में सदस्यता अभियान चलाते हुए दूसरे दिन रथ बोड़ला मंडल के लिए आगे बढ़ गया। इसी प्रकार तीसरे दिन पांडातराई होते हुए मोहगांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। चौथे दिन पंडरिया होते हुए कुंडा व पिपरिया मंडल में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसी प्रकार पांचवें दिन इंदौरी, रणवीरपुर तथा लोहार मंडल में सदस्यता अभियान का समापन किया गया। इस सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से सदस्यता प्रभारी सचिन गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रथ प्रभारी रवि राजपूत, जिला महामंत्री योगेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी अजय सिंह ठाकुर, मिथिलेश बंजारे, जिला मंत्री नीतीश चंद्रवंशी, हेमचंद चंद्रवंशी, अनिल साहू, नरोत्तम साहू सहित सभी मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button