कबीरधामकवर्धा

लोकतंत्र के महापर्व में 26 अप्रैल को जिले के 6 लाख 53 हजार 224 मतदाता करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग

लोकतंत्र के महापर्व में सभी सहभागिता निभाते हुए मतदान अवश्य करें-कलेक्टर  जनमेजय महोबे

कवर्धा, 25 अप्रैल 2024। लोकतंत्र के महापर्व में 26 अप्रैल को राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र कबीरधाम जिले के अंतर्गत विधानसभा कवर्धा और पंडरिया के 6 लाख 53 हजार 224 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन अयोग के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 804 मतदान दल मतदान समाग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केन्द्र सुरक्षित पहुंच चुकें है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 बजे से मतदान शुरू होगी, जो शाम 06 बजे तक चलेगी।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि 26 अप्रैल को जिले के सभी मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को सहभागिता निभाते हुए मतदान करना है। सभी की सहभागिता से हम जिले में इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 224 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 244 पुरूष मतदाता, 3 लाख 27 हजार 978 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 517 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 668 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 637 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 136 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।

 

मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक के लिए विशेष सुविधा

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पहुंचने सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कबीरधाम जिले में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) मतदाताओं के लिए 527 मतदान केन्द्रों को चिन्हांकित किया गया है। इन 527 मतदान केन्द्रों में 199 निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है।

जिले के सभी 804 मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर भी रखा गया है। आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मुख्य मार्ग से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र से अंदर जाने के लिए व्हील चेयर व्यवस्था की गई है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button