विविध

गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा सेक्टर 6 भिलाई एव स्कूल के निर्वाचन विवाद का निराकरण, पुरानी प्रबंधकारिणी को 60 दिन में नया चुनाव कराने के निर्देश

 

दुर्ग-:
गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा सेक्टर 6 भिलाई में समिति के निर्वाचन दिनांक 06.10.2024 एवं 03.06.2025 से जुड़े विवादों का निराकरण करते हुए रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है। जांच में पाया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पंजीकृत नियमावली का पालन नहीं हुआ, केवल अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया तथा आमसभा व विशेष प्रावधानों का भी पालन नहीं किया गया।
इसके मद्देनज़र विवाद से पूर्व दिनांक 13.10.2019 को गठित सरदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता वाली प्रबंधकारिणी को निर्देशित किया गया है कि वह समिति एवं संचालित स्कूल के समस्त पदाधिकारियों का निर्वाचन वैधानिक सदस्यों के मध्य कराए। साथ ही 60 दिवस के भीतर अधिनियम की धारा-27 के तहत निर्धारित प्रपत्र में जानकारी सहायक पंजीयक, दुर्ग संभाग को प्रस्तुत करे।
इसी आदेश के साथ अपील का निराकरण कर दिया गया है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button